🔊
आईटीआई टनकपुर में विधिक साक्षरता शिविर, प्रशिक्षार्थियों को कानून और नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक।
टनकपुर, 08 सितम्बर 2026।
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्लान ऑफ एक्शन माह सितंबर के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) टनकपुर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य लोकेश चंद्र भट्ट ने की।
शिविर में संस्थान के प्रशिक्षार्थियों एवं कार्मिकों को विभिन्न कानूनी एवं सामाजिक विषयों पर जानकारी दी गई। अजय गुरुरानी ने साक्षरता के महत्व और आईटीआई में प्रशिक्षण ले रहे युवाओं के लिए शिक्षा एवं साक्षरता की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
अनिल कुमार ने प्रशिक्षार्थियों को किशोर न्याय अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी, जबकि सोनी सिंह ने ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड अभियान के संबंध में जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संस्थान के नवागंतुक प्रधानाचार्य लोकेश चंद्र भट्ट ने प्रशिक्षार्थियों को इंडिया स्किल प्रोग्राम की तैयारी कर उसमें प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कौशल प्रशिक्षण के साथ बेहतर तैयारी युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त करने और भविष्य संवारने में मदद करेगी।
प्रधानाचार्य ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत एवं पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी संस्थान में इस तरह के साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की, ताकि युवाओं को कानून, रोजगार और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक किया जा सके।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: