• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत। , >>> स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान , >>> राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली। , >>> गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन , >>> लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से चन्द्र शेखर जोशी ने शुरू किया अपना कारोबार, एक अन्य युवा को भी मिला रोजगार (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-09 15:02:32
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से चन्द्र शेखर जोशी ने शुरू किया अपना कारोबार, एक अन्य युवा को भी मिला रोजगार


चम्पावत, 09 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से जुड़कर चम्पावत के युवा चन्द्र शेखर जोशी ने आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है। योजना के तहत मिली वित्तीय सहायता से उन्होंने ‘जोशी कंप्यूटर्स एंड सप्लायरर्स’ नाम से स्वरोजगार शुरू किया। आज उनका संस्थान स्थानीय लोगों को डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ एक अन्य युवा को भी रोजगार दे रहा है।

चन्द्र शेखर जोशी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन किया था। योजना के माध्यम से उन्हें 3 लाख 40 हजार रुपये की वित्तीय ऋण सहायता प्राप्त हुई। इस धनराशि से उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया।

वर्तमान में ‘जोशी कंप्यूटर्स एंड सप्लायरर्स’ में नागरिकों को विभिन्न ऑनलाइन आवेदन, सरकारी प्रमाण-पत्र बनवाने और अन्य डिजिटल सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। संस्थान के माध्यम से स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में ही डिजिटल सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

योजना से लाभ मिलने के बाद चन्द्र शेखर जोशी ने अपने व्यवसाय का विस्तार करते हुए एक अन्य स्थानीय युवा को स्थायी रोजगार भी उपलब्ध कराया है। उनका कहना है कि स्वरोजगार शुरू होने के बाद अब उन्हें प्रतिमाह करीब 25 से 30 हजार रुपये की आय हो रही है। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है।

चन्द्र शेखर जोशी ने अपनी सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और जिला प्रशासन के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाएं युवाओं को रोजगार की तलाश करने के बजाय स्वयं रोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत

    पीपलढिंग और फूलारकोट में स्वास्थ्य शिविर, 68 ग्रामीणों की जांच

    प्रकाश पंत की माताजी के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक

    आज लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में बेरीनाग मेला महोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

    DCB पर फिर दिखा भाजपा का दबदबा, निर्मल मेहरा निर्विरोध अध्यक्ष।

    बारिश ने लोनिवि की सड़कों पर बरपाया कहर, सात करोड़ से ज्यादा की चपत।

    पाटी के भगवान लाल ने मत्स्य पालन से बदली तकदीर, एक लाख रुपये की अतिरिक्त आय


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in