🔊
10 और 12 सितंबर को चम्पावत-लोहाघाट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित।
चम्पावत, 09 सितंबर 2026। विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते चम्पावत एवं लोहाघाट क्षेत्र में 10 और 12 सितंबर को विद्युत आपूर्ति आंशिक अथवा पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।
विद्युत वितरण खंड चम्पावत के अधिशासी अभियंता विजय सकारिया ने बताया कि 132/33 केवी सब-स्टेशन डेंसली (लोहाघाट) में हीट श्रिंक टर्मिनेशन किट भरने तथा 33/11 केवी गौड़ी पावर हाउस (चम्पावत) में 11 केवी ब्रेकर को बसबार से जोड़ने का कार्य प्रस्तावित है। इसके चलते 33 केवी लोहाघाट एवं चम्पावत लाइनों की विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
10 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक तथा 12 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लोहाघाट, बाराकोट, पाटी, खेतीखान, देवीधुरा तथा चम्पावत के पर्वतीय क्षेत्रों से जुड़े उपकेंद्रों और फीडरों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समयावधि के दौरान आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था पहले से कर लें। विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। यदि इन्वर्टर या जनरेटर का उपयोग किया जा रहा हो तो मुख्य विद्युत लाइन को अनिवार्य रूप से पृथक कर लें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विभाग के अनुसार रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति यथाशीघ्र सामान्य कर दी जाएगी।