🔊
बनबसा में एनडीपीएस एक्ट के मामले में NBW वारंटी गिरफ्तार।
चम्पावत, 09 सितम्बर 2026। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बनबसा पुलिस ने एक गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 8 सितंबर 2026 को बनबसा पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) का निष्पादन किया। इस दौरान थाना क्षेत्र से भरत गिरी पुत्र स्वर्गीय बजरंगबली, निवासी वार्ड नंबर-5, मीना बाजार बनबसा को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के मामले में न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तारी टीम में अपर उपनिरीक्षक भावना गहतोड़ी, हेड कांस्टेबल संजय शर्मा और कांस्टेबल उमेश प्रसाद शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।