🔊
पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जयंती पर चम्पावत पुलिस ने श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन
पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जयंती पर चम्पावत पुलिस ने श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन
चम्पावत, 10 सितंबर 2026। भारत रत्न एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी की जयंती के अवसर पर चम्पावत पुलिस ने उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पुलिस कार्यालय चम्पावत में पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव एवं क्षेत्राधिकारी चम्पावत देवेंद्र सिंह कप्रवाण ने पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उनके राष्ट्र और समाज के प्रति अतुलनीय योगदान को याद किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पंत ने स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और प्रशासनिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सादगी और जनहित के प्रति समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इसी क्रम में पुलिस लाइन चम्पावत, जनपद के सभी थाना-चौकियों और फायर स्टेशनों में भी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए राष्ट्र एवं समाज के प्रति समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: