🔊
सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के लिए बैडमिंटन चयन ट्रायल 14 सितंबर को।
सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के लिए बैडमिंटन चयन ट्रायल 14 सितंबर को
चम्पावत, 10 सितंबर 2026, सूवि। मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के तहत सांसद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चम्पावत विधानसभा के पंजीकृत खिलाड़ियों के चयन हेतु 7 सितंबर को प्रस्तावित ट्रायल अत्यधिक बारिश के कारण स्थगित कर दिए गए थे।
जिला प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी जसवंत खड़ायत ने बताया कि जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार अब बैडमिंटन चयन ट्रायल 14 सितंबर 2026 को गोरल चौड़ मैदान में सुबह 10 बजे से आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने सभी पंजीकृत खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि और समय पर गोरल चौड़ मैदान में उपस्थित होने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का अंतिम चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।