🔊
नशामुक्त भारत अभियान की गतिविधियां अब SAMAVESH पोर्टल पर होंगी संचालित।
नशामुक्त भारत अभियान की गतिविधियां अब SAMAVESH पोर्टल पर होंगी संचालित
चम्पावत, 10 सितंबर 2026, सूवि। नशामुक्त भारत अभियान (NMBA) के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। भारत सरकार ने अभियान के पुराने पोर्टल को बंद कर दिया है और इसके स्थान पर नवीन SAMAVESH पोर्टल पर अभियान का सफलतापूर्वक स्थानांतरण किया गया है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि अब नशामुक्त भारत अभियान से संबंधित सभी गतिविधियों, बैठकों और कार्यक्रमों का विवरण इसी नवीन पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। कार्यक्रमों से संबंधित फोटोग्राफ और वीडियो भी SAMAVESH पोर्टल के माध्यम से अपलोड किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि शासन और भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में जनपद, विकासखंड और शैक्षणिक संस्थानों के स्तर पर नवीन पोर्टल के लिंक का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके लिए NAPDDR के नोडल अधिकारियों, नशामुक्ति एवं डि-एडिक्शन केंद्रों तथा अन्य संबंधित हितधारकों को नए पोर्टल का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय समितियों को निर्देशित किया है कि उनके द्वारा आयोजित सभी गतिविधियों और बैठकों का विवरण नियमित रूप से SAMAVESH पोर्टल पर अपलोड किया जाए, ताकि नशामुक्त भारत अभियान की गतिविधियों का प्रभावी अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सुनिश्चित किया जा सके।