🔊
बेरीनाग में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक, विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा
बेरीनाग में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक, विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा
आज विकासखंड बेरीनाग में सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों (BDC Members) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों, जनसमस्याओं तथा विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।
बैठक में विधायक श्री फकीर राम टम्टा, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती संगीता चन्याल, जिला पंचायत सदस्य श्री लक्ष्मण सिंह कार्की, ऋतिक पांडे, खंड विकास अधिकारी नवीन चंद्र तिवारी, ज्येष्ठ प्रमुख श्री धीरज बिष्ट, तहसीलदार श्री वतन गुप्ता सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं संबंधित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस दौरान चिकित्सा, पेयजल, आपदा, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी क्षेत्र की समस्याओं को जनप्रतिनिधियों ने प्रमुखता से उठाया। संबंधित विभागों के समक्ष समस्याएं रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई।
अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
जनसमस्याओं का समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास ही हमारी प्राथमिकता है।
#बेरीनाग #BDCबैठक #जनसमस्याएं #क्षेत्रीयविकास #पिथौरागढ़