🔊
टनकपुर में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर मरीजों को बांटे फल
टनकपुर, 10 सितंबर 2026। जी.बी. पंत वेलफेयर फाउंडेशन (रजि.), टनकपुर-चम्पावत की ओर से फाउंडेशन कार्यालय टनकपुर में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित पंत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करने के साथ हुई।
इस दौरान फाउंडेशन के सदस्यों ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया तथा उनके बताए आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। सदस्यों ने फाउंडेशन को जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
जयंती कार्यक्रम के उपलक्ष्य में फाउंडेशन की ओर से राजकीय अस्पताल टनकपुर में फल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। फाउंडेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन चंद्र पंत, संरक्षक भुवन चंद्र पांडे, नवीन चंद्र भट्ट, सचिव संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष बसंत पुनेठा, उपाध्यक्ष हंसा जोशी, सूरज भारद्वाज, उप सचिव कल्पना चंद, सदस्य भागीरथी पंत, पद्मिनी दयाल, बबीता पुनेठा, नीतू सिंह, प्रीतम सिंह, महेश पाठक और गीता सती सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर राजकीय अस्पताल टनकपुर के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं प्रशासनिक कर्मचारी भी उपस्थित रहे। फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: