• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत। , >>> स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान , >>> राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली। , >>> गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन , >>> लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

990 मीटर चैनलिंक फेंसिंग बनी फसलों की सुरक्षा कवच, फौर्ती में खेती की ओर लौटा किसानों का उत्साह (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-10 19:59:39
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

990 मीटर चैनलिंक फेंसिंग बनी फसलों की सुरक्षा कवच, फौर्ती में खेती की ओर लौटा किसानों का उत्साह


990 मीटर चैनलिंक फेंसिंग बनी फसलों की सुरक्षा कवच, फौर्ती में खेती की ओर लौटा किसानों का उत्साह

जनभागीदारी और सरकारी सहायता से बदला खेती का मंजर, पलायन रोकने की दिशा में पहल

चम्पावत, 10 सितंबर 2026, सूवि। लोहाघाट विकासखंड का पर्वतीय गांव फौर्ती सामूहिक प्रयास और सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की मिसाल बनकर उभरा है। घने जंगलों से घिरे इस गांव में जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा लंबे समय से किसानों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी। फसलों को नुकसान के चलते कई किसान कृषि से दूर होने और पलायन की ओर बढ़ने को मजबूर थे।

कृषि विभाग चम्पावत ने जिला योजना के तहत पहल करते हुए गांव के किसानों को 990 मीटर चैनलिंक फेंसिंग की सामग्री उपलब्ध कराई। फेंसिंग का निर्माण शत-प्रतिशत राजकीय सहायता और ग्रामीणों के श्रमदान से किया गया। फेंसिंग तैयार होने के बाद किसानों को जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान से काफी राहत मिली है और खेती को लेकर उनका उत्साह बढ़ा है।

चैनलिंक फेंसिंग से संरक्षित क्षेत्र में किसान अब सब्जी, शिमला मिर्च और आड़ू जैसी नकदी फसलों का उत्पादन कर रहे हैं। इससे कृषि उत्पादन और किसानों की आय बढ़ने की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।

यह पहल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखंड' के संकल्प को धरातल पर साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों में किसानों को जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों और नकदी फसलों को बढ़ावा देकर कृषि को अधिक लाभकारी बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

ग्राम फौर्ती में निर्मित 990 मीटर लंबी चैनलिंक फेंसिंग किसानों के लिए महज सुरक्षा व्यवस्था नहीं, बल्कि खेती को बचाने और गांव में आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने का माध्यम बन रही है। इससे किसानों को अपनी भूमि पर खेती जारी रखने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है और पलायन रोकने की दिशा में भी सकारात्मक परिणाम की उम्मीद जगी है।

फौर्ती का यह मॉडल सरकारी सहायता और ग्रामीणों की जनभागीदारी के समन्वय का उदाहरण बनकर सामने आया है। कृषि विभाग के अनुसार, इस तरह के प्रयास वन-सीमांत और पर्वतीय गांवों में किसानों को कृषि से जोड़ने तथा उनकी आय के साधन मजबूत करने में उपयोगी साबित हो सकते हैं।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत

    पीपलढिंग और फूलारकोट में स्वास्थ्य शिविर, 68 ग्रामीणों की जांच

    प्रकाश पंत की माताजी के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक

    आज लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में बेरीनाग मेला महोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

    DCB पर फिर दिखा भाजपा का दबदबा, निर्मल मेहरा निर्विरोध अध्यक्ष।

    बारिश ने लोनिवि की सड़कों पर बरपाया कहर, सात करोड़ से ज्यादा की चपत।

    पाटी के भगवान लाल ने मत्स्य पालन से बदली तकदीर, एक लाख रुपये की अतिरिक्त आय


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in