🔊
चम्पावत में तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश।
भाषण प्रतियोगिता में राहुल बिष्ट प्रथम, विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभाव और COTPA एक्ट की दी जानकारी
चम्पावत, 10 सितंबर 2026। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत गुरुवार को विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और सरस्वती शिशु मंदिर चम्पावत में तंबाकू निषेध एवं नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तंबाकू निषेध विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में राहुल बिष्ट ने प्रथम, वैष्णवी पुनेठा ने द्वितीय और यमन पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों ने "खेल को कहें हां, नशे को कहें ना" स्लोगन के माध्यम से नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विद्यालय को खेल सामग्री भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के साथ ही COTPA Act 2003 की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वे तंबाकू से होने वाले नुकसान और नशे के विरुद्ध जागरूकता की जानकारी अपने परिवार, गांव और मित्रों तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम में बताया गया कि तंबाकू छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को जिला अस्पताल के कक्ष संख्या 6 में भेजा जा सकता है, जहां काउंसलिंग और दवा के माध्यम से तंबाकू छोड़ने में सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: