• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत। , >>> स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान , >>> राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली। , >>> गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन , >>> लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

चम्पावत के युवाओं के लिए जापान-जर्मनी में रोजगार का सुनहरा अवसर। (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-10 20:10:15
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

चम्पावत के युवाओं के लिए जापान-जर्मनी में रोजगार का सुनहरा अवसर।


चम्पावत। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत जिले के युवाओं के लिए जापान और जर्मनी में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, चम्पावत की ओर से युवाओं को आवश्यक भाषाई एवं व्यावसायिक कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि योजना के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को 6 से 8 माह का जापानी एवं जर्मन भाषा तथा कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जापान में केयरगिवर के पद के लिए 12वीं, जीडीए या एएनएम उत्तीर्ण 18 से 27 वर्ष की महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं। चयनित अभ्यर्थियों को करीब एक लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके लिए प्रशिक्षण शुल्क 64 हजार रुपये निर्धारित है। वहीं जर्मनी में असिस्टेंट नर्स के पद के लिए बीएससी नर्सिंग या जीएनएम धारक 21 से 35 वर्ष के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। यहां करीब 2.5 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित है। जर्मनी का प्रशिक्षण निःशुल्क होगा, हालांकि 30 हजार रुपये की जमानत धनराशि निर्धारित की गई है।
राज्य सरकार की ओर से अभ्यर्थियों को निःशुल्क भोजन एवं आवास, प्रशिक्षण शुल्क में 20 प्रतिशत अनुदान तथा प्रशिक्षण ऋण के ब्याज में 75 प्रतिशत अनुदान भी दिया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, चम्पावत में कार्यालय समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए 05965-297303, 8218715939 और 9411348111 नंबर जारी किए गए हैं।

फोटो आरके पंत जिला सेवायोजन अधिकारी।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत

    पीपलढिंग और फूलारकोट में स्वास्थ्य शिविर, 68 ग्रामीणों की जांच

    प्रकाश पंत की माताजी के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक

    आज लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में बेरीनाग मेला महोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

    DCB पर फिर दिखा भाजपा का दबदबा, निर्मल मेहरा निर्विरोध अध्यक्ष।

    बारिश ने लोनिवि की सड़कों पर बरपाया कहर, सात करोड़ से ज्यादा की चपत।

    पाटी के भगवान लाल ने मत्स्य पालन से बदली तकदीर, एक लाख रुपये की अतिरिक्त आय


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in