• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत। , >>> स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान , >>> राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली। , >>> गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन , >>> लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

त्रुटिरहित मतदाता सूची के लिए जिला आपदा प्रबंधन सभागार में अधिकारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण। (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-10 20:37:07
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

त्रुटिरहित मतदाता सूची के लिए जिला आपदा प्रबंधन सभागार में अधिकारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण।


लंबित फोटो अप्रूवल जल्द करें पूरा: ERO Net पोर्टल को लेकर DLMT ने दिया प्रशिक्षण।

भारत निर्वाचन आयोग केनिर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन सभागार में बृहस्पतिवार को निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पोर्टल (ERO Net) के अंतर्गत 'नोटिस एवं हियरिंग डैशबोर्ड' तथा फोटोग्राफ सत्यापन प्रक्रिया से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण सत्र में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार मतदाता सूची में कुल प्राप्त फोटोग्राफ्स के सापेक्ष शत-प्रतिशत फोटोग्राफों के समयबद्ध सत्यापन पर मुख्य रूप से बल दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान जिला स्तरीय मास्टर ट्रैनर (DLMT) डॉ. नारायण सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को डिजिटल प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार बूथ लेवल अधिकारी (BLO) और सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) के स्तर पर प्राप्त होने वाली सभी फोटो एवं आवेदनों को बिना किसी देरी के अनुमोदित (approve) किया जाना है।

डॉ. सिंह ने डैशबोर्ड के सही संचालन, नोटिस जारी करने की प्रक्रिया और जनसुनवाई (Hearing) के विवरण को पोर्टल पर अद्यतन करने के संबंध में चरणबद्ध जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने में बीएलओ और एईआरओ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में अधिकारियों को पोर्टल के संचालन में आने वाली तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान बताया गया और निर्देश दिए गए कि सभी लंबित मामलों और फोटो अनुमोदन का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा करने को कहा गया ताकि मतदाता सूची अद्यतन करने का कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।

दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेंद्र सिंह अधिकारी, श्री चंदन बिष्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कार्मिक वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत

    पीपलढिंग और फूलारकोट में स्वास्थ्य शिविर, 68 ग्रामीणों की जांच

    प्रकाश पंत की माताजी के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक

    आज लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में बेरीनाग मेला महोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

    DCB पर फिर दिखा भाजपा का दबदबा, निर्मल मेहरा निर्विरोध अध्यक्ष।

    बारिश ने लोनिवि की सड़कों पर बरपाया कहर, सात करोड़ से ज्यादा की चपत।

    पाटी के भगवान लाल ने मत्स्य पालन से बदली तकदीर, एक लाख रुपये की अतिरिक्त आय


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in