🔊
24 घंटे में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, चोरी की बाइक बरामद।
चम्पावत, 11 सितम्बर 2026। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बनबसा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 9 सितम्बर को थाना बनबसा में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास सुरागरसी-पतारसी, मुखबिर तंत्र और अन्य माध्यमों से आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष बनबसा सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पम्पापुर, बनबसा क्षेत्र से आरोपी नितिन राठौर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल संख्या UK03C-6641, काले रंग की, बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नितिन राठौर पुत्र जगदीश राठौर, निवासी जोगीनवादा, बनखंडी नाथ मंदिर के पास, थाना बारादरी, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दर्ज अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
- सुरेंद्र सिंह कोरंगा, थानाध्यक्ष बनबसा
- अ0उ0नि0 भावना गहतौड़ी
- कांस्टेबल 78 उमेश प्रसाद
- कांस्टेबल 21 पुष्कर सिंह
- कांस्टेबल 380 रविन्द्र बर्मन
- हेड कांस्टेबल संजय शर्मा
चम्पावत पुलिस ने कहा कि अपराध के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और अपराधियों पर प्रभावी शिकंजा कसते हुए जनता के विश्वास को मजबूत किया जाएगा।