🔊
क्षेत्र पंचायत पाटी की बैठक 16 सितंबर को, विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर होगी चर्चा
क्षेत्र पंचायत पाटी की बैठक 16 सितंबर को, विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर होगी चर्चा
चम्पावत, 11 सितम्बर 2026। क्षेत्र पंचायत पाटी की बैठक आगामी 16 सितंबर 2026 को क्षेत्र पंचायत पाटी के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 10 बजे से शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी करेंगे।
खंड विकास अधिकारी पाटी ने बताया कि बैठक के एजेंडे में क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में स्वास्थ्य, लघु सिंचाई, पशुपालन, शिक्षा, विद्युत, आयुर्वेदिक चिकित्सा, जल निगम, जल संस्थान, पेयजल निर्माण निगम, लोक निर्माण विभाग (PWD), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY), ग्रामीण निर्माण विभाग, पंचायती राज और समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा की जाएगी।
खंड विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और प्रतिनिधियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है।