🔊
वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चंपावत पुलिस का अभियान जारी
चंपावत जिले में गैर-जमानती वॉरंट (NBW) के शत-प्रतिशत निस्तारण के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के आदेश दिए गए हैं।
टनकपुर पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
इसी क्रम में 18 मार्च 2025 को टनकपुर पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी कर एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू पुत्र बनवारी (निवासी वार्ड नंबर 07, टनकपुर, जिला चंपावत) के रूप में हुई है।
अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 91/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
अभियान रहेगा जारी
चंपावत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा और वारण्टी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. अपर उपनिरीक्षक रविचंद्र जोशी
2. हेड कांस्टेबल उमेश सिंह राणा
पुलिस की इस कार्रवाई से यह संदेश गया है कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:
