🔊
थाना बनबसा पुलिस और एसओजी चंपावत की नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
बनबसा, चंपावत: ड्रग फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत चंपावत जिले में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना बनबसा पुलिस और एसओजी चंपावत की संयुक्त टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है।
नशा तस्कर वसीम खान गिरफ्तार
मंगलवार, 18 मार्च 2025 को पुलिस टीम ने कमलपथ, बनबसा से वसीम खान (50), निवासी शाहजहांपुर, यूपी को 0.986 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना बनबसा में मु.अ.सं. 31/2025 धारा 08/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इससे पहले, इसी दिन पुलिस ने मंगत उर्फ मंगु को भी नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस की लगातार कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
श्री सुरेंद्र सिंह कोरंगा – थानाध्यक्ष, बनबसा
उ.नि. अरविंद कुमार
हेड कांस्टेबल विजय राणा
हेड कांस्टेबल मतलूब खान (एसओजी)
कांस्टेबल सूरज सिंह (एसओजी)
पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में जिले में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने की उम्मीद जताई जा रही है।