🔊
पाटी पुलिस ने 80 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट की, ग्रामीणों को किया जागरूक
चम्पावत। ड्रग फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद चम्पावत की पाटी पुलिस ने ग्राम रिखुली जोगा बसान में अवैध रूप से उगाई गई 80 नाली भांग की खेती नष्ट कर दी। पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देशानुसार और क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
भविष्य में भी जारी रहेगा अभियान
पुलिस टीम ने गांव के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और भविष्य में भांग की खेती न करने की सलाह दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
पुलिस टीम का विवरण:
ओम प्रकाश (थाना अध्यक्ष, पाटी), उ.नि. राधिका भंडारी, रमेश गोस्वामी, का. कमल नाथ,HC प्रकाश कठायत
बसंत पांडे, फा0मैन कासिम, फा0मैन दिनेश भाकुनी,चालक दीपक सिंह
चम्पावत पुलिस जनता से अपील करती है कि यदि कहीं भी अवैध नशे का व्यापार या खेती हो रही हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: