• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चम्पावत में SARRA और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, डीएम ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, 15 जल स्रोतों की परियोजनाओं की हुई समीक्षा। , >>> आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 773 लोगों ने उठाया लाभ, क्षार सूत्र, पंचकर्म, अग्नि व मर्म चिकित्सा बनी आकर्षण का केंद्र; एक्सीलेंस सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों का रोस्टर तैयार करने की तैयारी , >>> बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जिलाधिकारी ने रद्द किए अधिकारियों के अवकाश, सड़कों से मलबा हटाने में जुटी टीमें। , >>> आपसी सहमति से लोहाघाट पीजी कॉलेज में धीमा पड़ा छात्रसंघ चुनाव का शोर। , >>> जल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहा, नित्य आश्रम गौशाला काला झाला का निरीक्षण कर रविंद्र कुमार को किया सम्मानित। ,

Sunday, 27-September-2026

होम उत्तराखंड देहरादून

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता के तहत विवाह पंजीकरण के लिए दस्तावेज और शुल्क तय (Champawat News)

Posted by admin
2025-04-20 20:58:29
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता के तहत विवाह पंजीकरण के लिए दस्तावेज और शुल्क तय


देहरादून, 20 अप्रैल 2025:
उत्तराखंड शासन ने समान नागरिक संहिता (UCC) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत पंजीकरण प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेजों और शुल्क का निर्धारण कर दिया गया है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि विवाह पंजीकरण में पारदर्शिता और सरलता लाने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किए जा सकते हैं।

विवाह पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज:

1. पति एवं पत्नी की पासपोर्ट साइज फोटो।


2. विवाहित दंपत्ति की संयुक्त फोटो।


3. शादी का कार्ड (यदि उपलब्ध हो)।


4. आधार संख्या और उससे लिंक मोबाइल नंबर।


5. उत्तराखंड में निवास की पुष्टि हेतु निम्न में से कोई एक दस्तावेज:

स्थायी/मूल निवास प्रमाण पत्र

राजकीय सेवकों के लिए नियोक्ता का प्रमाण पत्र

एक वर्ष से पुराना बिजली या पानी का बिल

किरायानामा (एक वर्ष से अधिक अवधि के लिए)

राज्य/केंद्र सरकार की योजना का लाभार्थी कार्ड संख्या



6. आयु प्रमाण के लिए निम्न में से कोई एक अभिलेख:

जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, विद्यालय द्वारा जारी टीसी या हाईस्कूल प्रमाण पत्र, जीवन बीमा पॉलिसी की प्रति, सेवा अभिलेख या पेंशन भुगतान आदेश।



7. यदि विवाह पहले से पंजीकृत है तो विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र।


8. यदि बच्चों का जन्म हुआ हो तो उनके जन्म प्रमाण पत्र।



पंजीकरण हेतु शुल्क विवरण:

जिन व्यक्तियों का विवाह समान नागरिक संहिता लागू होने से पूर्व पंजीकृत हो चुका है, उनसे दिनांक 27 जनवरी 2025 से अगले छह माह तक कोई पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा।

विवाह पंजीकरण शुल्क: ₹250/-

तत्काल सेवा के लिए शुल्क: ₹2500/-

90 दिन तक देरी होने पर अतिरिक्त विलंब शुल्क: ₹200/-

90 दिन से अधिक देरी पर प्रत्येक पूर्ण/आंशिक तिमाही के लिए शुल्क: ₹400/- (अधिकतम ₹10,000/- तक)।

यदि जन सेवा केंद्र (सीएससी) के माध्यम से आवेदन किया जाता है, तो अतिरिक्त ₹50/- का शुल्क देय होगा।


सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि अधिक जानकारी के लिए ucc.uk.gov.in पर लॉग-इन करें या नजदीकी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी (उपनिबंधक) या उपजिलाधिकारी (निबंधक) से संपर्क करें।

आमजन की मांग:
विवाह पंजीकरण को लेकर आम जनता की ओर से यह मांग उठ रही है कि विवाह पंजीकरण शुल्क और विलंब शुल्क को कम किया जाए या माफ किया जाए। लोगों का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया को सबके लिए सुलभ बनाने के लिए सरकार को शुल्क में रियायत देनी चाहिए, खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चम्पावत में SARRA और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, डीएम ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, 15 जल स्रोतों की परियोजनाओं की हुई समीक्षा।

    आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 773 लोगों ने उठाया लाभ, क्षार सूत्र, पंचकर्म, अग्नि व मर्म चिकित्सा बनी आकर्षण का केंद्र; एक्सीलेंस सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों का रोस्टर तैयार करने की तैयारी

    बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जिलाधिकारी ने रद्द किए अधिकारियों के अवकाश, सड़कों से मलबा हटाने में जुटी टीमें।

    आपसी सहमति से लोहाघाट पीजी कॉलेज में धीमा पड़ा छात्रसंघ चुनाव का शोर।

    जल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहा, नित्य आश्रम गौशाला काला झाला का निरीक्षण कर रविंद्र कुमार को किया सम्मानित।

    आदि कैलाश यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट, 19 से 26 अक्टूबर तक आम यात्रियों को नहीं मिलेगा इनर लाइन परमिट।

    आमहाट में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

    चम्पावत पुलिस का गौरव बढ़ाया, फायरमैन महेंद्र सिंह रावत ने जीता कांस्य पदक।

    चम्पावत में SARRA और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर।

    चम्पावत में बारिश का दौर जारी, लोहाघाट-बारा​कोट-पाटी में मध्यम वर्षा।

    शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और वीर माताओं को मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा

    गणाई गंगोली महाविद्यालय में छात्रसंघ निर्विरोध चुना गया, अध्यक्ष पद पर मनीषा जोशी, संयुक्त सचिव शिवानी, कोषाध्यक्ष सानिया आर्या और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आरती निर्विरोध निर्वाचित।

    कोतवाली पंचेश्वर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह कप्रवाण ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

    नायकखेड़ा में 83.58 करोड़ रुपये से बन रहा इकोलॉजिकल कॉरिडोर, करीब 50 प्रतिशत काम पूरा, आपदा जोखिम कम करने के साथ क्षेत्र की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

    चम्पावत के चारों विकासखंडों में बनेंगे खेल मैदान, करीब 30 स्थानों पर 1.71 करोड़ रुपये से अधिक के खेल अवस्थापना कार्य प्रस्तावित, ग्रामीण युवाओं को गांव के नजदीक मिलेंगी खेल सुविधाएं।

    चम्पावत में नशा मुक्ति अभियान का कैलेंडर तैयार, सितंबर से जनवरी तक स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं, पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक होंगे

    रेड अलर्ट के बीच प्रशासन अलर्ट, एसडीएम लोहाघाट ने तहसील क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, लोगों से नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

    पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 12 अक्टूबर को मतदान, 14 अक्टूबर को होगी मतगणना; 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को दाखिल होंगे नामांकन

    पंचायत उपचुनाव के लिए RO और ARO तैनात, चम्पावत में 20, लोहाघाट में 17, पाटी में 34 और बाराकोट में 19 रिक्त पदों के लिए अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

    ई-ऑफिस से तेज और पारदर्शी होगी सरकारी कार्यप्रणाली चम्पावत में 180 अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया ई-ऑफिस का व्यावहारिक प्रशिक्षण, 87 सरकारी कार्यालय पोर्टल पर पंजीकृत


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in